प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी सूरज पाण्डेय गिरफ्तार

Uncategorized

रायपुर : थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि चौकी रामनगर/थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत भवानी नगर स्थित काली मंदिर के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं चौकी प्रभारी रामनगर के नेतृत्व में चौंकी रामनगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सूरज पाण्डेय निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास निट्राजेपम नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में सूरज पाण्डेय से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परन्तु उसके द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग – अलग स्ट्रीप में रखें कुल 67 नग निट्राजेपम प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तथा बिक्री रकम जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 393/22 धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – सूरज पाण्डेय पिता अमृत लाल पाण्डेय उम्र 19 साल निवासी भवानी नगर, काली मंदिर के पास रामनगर, गुढ़ियारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *