जगदलपुर दौरे पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, महारानी अस्पताल पहुंचकर किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Uncategorized

जगदलपुर 16 सितंबर 2022 : आज स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने बस्तर संभाग के दूसरे दिन के दौरे पर जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल पहुंच कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने अस्पताल में दवाओं व आवश्यक मशीनों की उपलब्धता समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री  टीएस सिंह देव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना एवं उनको प्राप्त हो रही सुविधाओं की जानकारी दी इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने मरीजों के परिजनों, अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों व कर्मचारियों से संवाद कर सुविधाओं के विस्तार के विषय में सुझाव प्राप्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *