रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भगवान राम नाम पर सियासत गरमाई। RSS प्रमुख मोहन भागवत आज भगवान श्रीराम के नेनिहाक चंदखूरी पहुंचकर माता कौशल्या के दर्शन करने के बाद छ ग के राजनीति में आया एक नया मोड़ । रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे का बयान कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बार-बार कहे जाने के बाद भी RSS प्रमुख मोहन भागवत को आमंत्रण और निमंत्रण की जरूरत पड़ी सबसे बड़ा दुर्भाग्य की बात है। गिरीश दुबे ने कहा क्या भगवान राम और गाय खाली चुनाव का विषय है।भगवान राम का दर्शन करने और हमारी माता कौशल्या के दर्शन करने के लिए छत्तीसगढ़ की धारा में आने के बाद उनका दर्शन करना हमारे धर्म के अनुसार प्राथमिक था, लेकिन आमंत्रण के बाद RSS प्रमुख मोहन भागवत दर्शन करने जा रहे हैं तो भगवान श्री राम ने उन्हें सद्बुद्धि दी है ऐसा हमारा मानना है।
गिरिश दुबे ने यह भी कहा है कि मोहन भागवत को गाय को भी देखने जाना चाहिए था गौठान तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल को भी जरूर देखें। गौव धन का कैसा संरक्षण छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है देखें मोहन भागवत जी, माता कौशल्या के दर्शन करने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बच्चों के लिए प्राथमिकता है उसे भी देखने के लिए जाना चाहिए था। 4 साल में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में क्या काम किया है उसे भी देख कर जाएं।