रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को दो नवगठित जिले का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को महत्वपूर्ण सौगात देंगे। इनमें प्रदेश का 32 वां जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और 33 वां जिला सक्ती होगा।
मुख्यमंत्री अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सवेरे 10.30 बजे जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी जिला बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.10 बजे मनेन्द्रगढ़ पहुंचेंगे। वे यहां 32 वां जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ कर, रोड शो के बाद मनेन्द्रगढ़ में आमसभा लेंगे। मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 1.55 बजे मनेन्द्रगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.35 बजे स्टेडियम ग्राउण्ड सक्ती पहुंचेंगे। सक्ती स्टेडियम में रोड शो कर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का शुभारंभ करेंगे। वे इस दौरान सक्ती में बड़ादेव स्थापना महापूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल सक्ती में आमसभा में । नवगठित जिला को अनेक विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। वे यहां से दोहपर 4.45 बजे कॉलेज ग्राउण्ड जेठा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 5.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौट आएंगे।
कलेक्टर-एसपी की नियुक्ति
इन नवनिर्मित जिलों में कलेक्टर एसपी की नियुक्ति की गई है। पीएस धुव को मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर, नुपूर राशि सक्ती कलेक्टर बनाई गईं हैं। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में टीआर कोशिमा को एसपी बनाया गया है। जबकि सक्ती में पुलिस की कमान एमआर अहिरे को सौंपी गई है। गृह विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं।