महंगाई व बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ ,पार्टी हाईकमान से आदेश लेकर,शहर महिला कांग्रेस करेगी उग्र प्रदर्शन

Uncategorized

कवर्धा:- प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम जी,एवम केबिनेट मंत्री मो अकबर भैया जी के निर्देश आदेश में प्रति माह अनुसार इस माह भी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने महिला कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाकर बापू की कुटिया प्रांगण में बैठक रख कर शहर के विभिन्न वार्ड वासी की समस्या एवम् निराकरण पर पहल की गई, साथ ही दिनों दिन बढ़ती मंहगाई एवम बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर बारी बारी से शहर महिला कांग्रेस की पदाधिकारियो ने संबोधित किया,तत्पश्चात शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू दुबे जी ने अपने महिला कांग्रेस की जांबाज कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की मोदी सरकार बैठी है तब से लोग खून के आंसू रो रहे है,आज मंहगाई चरम सीमा पर है, उज्जवला योजना में लोगो को बेवकूफ बनाकर उनसे दो दो सौ लूट कर गैस की कीमत तीन गुना बड़ा दिए,रानू दुबे ने कहा की केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी,गैस सिलेण्डर मात्र 400 रुपए थी आज भाजपा सरकार सब्सिडी देने की लालच देकर गैस की कीमत 1200 रु कर दिए साथ ही नोटबंदी और जी एस टी से लगातार लोग पीड़ित है,15 -20 किलो में हरी सब्जी मिल जाती थी आज बाजार में सभी सब्जी 60,रुपए से पार हो गई,रानू दुबे ने कहा की हम महिलाओ को रसोई चलाने में इतनी दिक्कत कभी नही हुई थी,जो आज इस तानाशाह सरकार के कारण हो रही है,
रानू दुबे ने कहा कि,हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेशकांग्रेस की मुखिया भूपेश बघेल एवम केबिनेट मंत्री मो अकबर भैया जी ने भरे कोरोना संक्रमण कॉल में लोगो को सम्पूर्ण सुविधा ,लोगो के लिए ऑक्सीजन,एवम ज़रूरत मंद लोगो को अनुदान राशि,स्वास्थ्य सुविधाओं की लाभ निरंतर दिया गया और आगे भी हमारे कांग्रेस सरकार जनहितैषी योजनाओं पर संवेदनशील होकर काम कर रही है,
रानू दुबे ने कहा कि हमारे देश को भूपेश बघेल और अकबर भैया जैसे ही दमदार नेता की आवश्कता है,छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने लगभग अपनी किए गए सभी वादों को बखूबी निभा रहे है,किसानों की कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ, 2500रु में धान खरीदी कर किसानों की आय दुगुनी कर समय समय पर त्यौहार के अवसर पर बोनस डाल कर आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में लगे हुए है,
*रानू दुबे ने अपने शहर महिला की टीम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पार्टी हाईकमान से आदेश लेकर शहर के सभी वार्डो में प्रत्येक दिन एक एक बूथ में जा जाकर आप सभी की सहयोग से बेरोजगारी ,महंगाई और मोदी की अच्छे दिनों की सच्चाई को लोगो सामने लाकर प्रदर्शन करेंगे,*
आज के इस बैठक में शहर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रचना कोसले,रोशनी मेरावी,काजल विश्वकर्मा ,नारायणी टोडर,महासचिव फूलवती डहरिया,मुस्कान देशलहरे, पंच बाई,चंद्रिका रजक,त्रिवेणी मानिकपुरी,सचिव शशि चौहान राजबाई जांगड़े चैती बाई, उमा यादव, कांति लहरें सुनीता तिवारी जामुन साहू,दिनेश तिवारी ,पदम सेन,आदि उपस्थित थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *