आदिवासी नेता और मंत्री पहुंचे राजभवन

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आदिवासी हितों की रक्षा सहित अन्य मुद्दों को लेकर आज अचानक कांग्रेस विधायक और मंत्री राजभवन पहुँचे.
मोहन मरकाम ने कहा कि आदिवासी समाज के मुद्दों पर चर्चा की. हमने अपनी चिंता व्यक्त की. हमने साथ-आठ मुद्दों पर अपनी बात रखी है. वन संरक्षण को लेकर जो अधिसूचना लाई गई उसे छत्तीसगढ़ में लागू होने से रोकने की मांग हमने की है.क्योंकि इससे यूपीए सरकार की में लागू किये गए वन अधिकार कानून निष्प्रभावी होंगे. इससे आदिवासी अधिकारों का हनन होगा. 5 लाख से अधिक वनाधिकार पट्टे और 65 हजार से अधिकार सामुदायिक अधिकार प्रभावित होंगे. इसे उद्योगपतियों को फायदा होगा. हमने राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन दिया है. इसके साथ ही कुछ और मुद्दों पर भी राज्यपाल से चर्चा और मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *