रायपुर : राजधानी के थाना गोलबाज़ार को 14 अगस्त रविवार की सुबह लगभग 4 बजे ग़श्त आरक्षक को एक चौकीदार के द्वारा एक व्यक्ति द्वारा चोरी के प्रयास की जानकारी देने पर पट्रोलिंग वाहन के साथ ग़श्त आरक्षक चोर को पकड़ने हेतु तत्काल रवाना हुआ। चौकीदार की मदद से चोर को पकड़ कर वापस लाते समय चोर भागने के लिए गाड़ी से कूद गया। चोट लगने से अस्पताल में दाखिल कराया गया। जिसकी आज दिनांक 20.08.22 को DKS अस्पताल में मृत्यु हो गयी। मृतक संजय यादव के विरुद्ध टिकरापारा, मौदहपारा और गोलबाज़ार में कुल 5 अपराध हैं।
नियमानुसार मृतक की मर्ग जाँच हेतु पुलिस द्वारा न्यायिक अधिकारी को पत्र लिखा गया है जिसके आधार पर न्यायिक मैजिस्ट्रेट के माध्यम से मर्ग जाँच करायी जा रही है।