रायपुर । छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला गया है अब राज्य सरकार इसी तर्ज पर महाविद्यालय खोलने की तैयारी में है हाल ही में राज्य सरकार के द्वारा अंग्रेजी माध्यम से महाविद्यालय खोले जाने का निर्णय लिया गया है। जहा एक और राज्य सरकार इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है वहीं अब कुछ लोगों के द्वारा संस्कृत महाविद्यालय में अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय खोले जाने पर आपत्ति जताई है । प्रदेश में चरणबद्ध रूप से प्रारंभ होंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय खोलने के निर्णय पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, इनके पास ना सेटप है और न भवन है,भाड़े में चल रहा है,पढ़ाई का स्तर गिरते जा रहा है एक सर्वे से पता चला है कि हिदुस्तान में छत्तीसगढ़ का स्थान 30वा नंबर पर है,संस्कृत महाविद्यालय को कही ना कही इससे नुकसान पहुंचाने के लिए वहां पर इंग्लिश महाविद्यालय खोल रहे हैं,सरकार का नियत ठीक नहीं है।
वही इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब सवाल किया गया तो उन्होंने संज्ञान लेने की बात कही है।