स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव ने अंबिकापुर के किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh

अंबिकापुर 15 अगस्त 2022 : आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अंबिकापुर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय “राजीव भवन” में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया, जहां उन्होंने ध्वजारोहण के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के संदेश का वाचन किया।

इसके उपरांत  सिंहदेव अंबिकापुर स्थित पुलिस लाइन पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया, इसके बाद कैबिनेट मंत्री  टी एस सिंहदेव ने श्वेत कपोत उड़ाकर शांति व सद्भाव का संदेश दिया एवं सुरक्षा बल के परेड की सलामी ली और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *