छत्तीसगढ़ : रायपुर, 05 अप्रैल 2019 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के बोरई थाना के अंतर्गत ग्राम साल्हेभाट के जंगल में हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने नक्सली हमले में घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।