रायपुर : आदिवासी दिवस पर भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव देखने मिल रहा है। चार बार के प्रदेश अध्यक्ष रहे आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया है। बिलासपुर के लोकसभा सांसद अरुण साव को दी गई प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में बडा़ उलटफेर किया गया है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं।कई दिनों के मंथन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बदला प्रदेश अध्यक्ष।रेस में कई नामों को पीछे कर अरुण साव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष।
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दोनों बिलासपुर के हैं, में कई संभावनाएं फिर बनती दिख रही है।