छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिहं कोरोना संक्रमित

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिहं कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होने अपने ट्वीट कर दी है। इसके साथ ही रमन सिंह ने कहा है कि विगत दिनों जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं। वे भी अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं।

डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा- “मैंने कोविड टेस्ट कराया है, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण को देखते हुए कुछ दिन आइसोलेशन में रहूंगा। मेरा निवेदन है कि विगत दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं, वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, अपना कोविड टेस्ट जरूर कराएं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *