रायपुर : छत्तीसगढ़ के खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का आज एक दिवसीय गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री ने भकुर्रा में मौजूद विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग भुतेश्वरनाथ का दर्शन किया। महादेव के दर पर मत्था टेका। मंत्री ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।