21 तारीख को ईडी दफ्तर के सामने किया जाएगा धरना प्रदर्शन : पी एल पुनिया

Uncategorized

रायपुर  : कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक खत्म हुई।बैठक को लेकर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने दी जानकारी कहा बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्ष सभी हुए सम्मिलित हुए ।प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने बैठक में अपनी बातें रखी और दिए सुझाव इसके अलावा कांग्रेस द्वारा ईडी के विरोध किए जाने वाले प्रदर्शन की दी जानकारी।

पूनिया ने कहा भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक द्वेष की भावना से लेती है सीबीआई और ईडी का सहारा,और दोनों संस्थाओं का करती है दुरुपयोग। इसका उदाहरण राहुल गांधी से 50 घंटे पीढ़ी द्वारा की गई पूछताछ है।अब राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को 21 जुलाई को ईडी बुलाया है,पूछताछ इतनी देर चलेगी कि नहीं है कोई जानकारी।इसी के विरोध में 21 तारीख को ईडी दफ्तर के सामने किया जाएगा धरना प्रदर्शन।

22 तारीख को सभी जिलों में यह प्रदर्शन किया जाएगा

भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ को शामिल करने पर पी एल पुनिया ने कहा 14 तारीख को एआईसीसी की बैठक हुई थी ,जिसमें प्रारंभिक रूप रेखा का किया गया था खुलासा।

जिसने केवल 12 प्रदेश ही  सम्मिलित हैं, साढ़े 3000 हज़ार किलोमीटर की भारत जोड़ो पद यात्रा148 दिन तक चलेगी। जिसमें राहुल गांधी भी विभिन्न जगहों में हिस्सा लेंगे। 14 तारीख को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ को भी सम्मिलित करने का किया गया है प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आग्रह,और भी अन्य प्रदेश सम्मिलित नहीं है।उन्हें किस तरह से सम्मिलित किया जा सकता है इन सब मुद्दों पर की गई है चर्चा।

राष्ट्रपति दावेदार द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी विधायकों के समर्थन देने पर प्रदेश  कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया ने कहा कहा यह विचारधारा की लड़ाई है।कांग्रेस पार्टी और उनके पदाधिकारी विधायक भाजपा विचारधारा का भी नहीं कर सकते समर्थन और यह बात बिल्कुल स्पष्ट है।भाजपा कुछ कहने या ना कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *