कांग्रेस की घोषणा पत्र को राष्ट्र विरोधी बता रहा भाजपा

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सलीम राज, बर्नार्ड रोड्रिग्स, दिलीप सिंह होरा, रूस्तम भाटी, मिर्जा एजाज बेग, अकबर अली ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहा कि यह राष्ट्रविरोधी, देश को तोडऩे वाला वाला घोषणा पत्र है। उन्होंने कहा कि राजद्रोह कानून समाप्त करने की घोषणा कर राहुल पाकिस्तान के हाथ में खेल रहे हैं। वे अलगाववादी, आतंकवादी ताकतों से नि:शर्त बात करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में सुरक्षा बल कम करने की बात भी कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में की है। आज जब हम आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं तब यह घोषणा देश के लिए बहुत ही घातक साबित होगी। कांग्रेस के घोषणा पत्र नेे साबित कर दिया कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। बहुसंख्यकों को भगवा आतंकवादी कह रही है। यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पाकिस्तान समर्थक है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी लोक सभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को देश विरोधी बताते हुए भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के देश विरोधी घोषणपत्र को जलाकर विरोध किया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सलीम राज, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत छाबड़ा, भाजपा मीडिया पैनेलिस्ट, उमेश घोरमोड़े ने जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र के एजेंडे को देश विरोधी बताया। इनका कहना था कि कांग्रेस का घोषणापत्र देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि देश द्रोह कांग्रेस के लिए अपराध नहीं है। कांग्रेस का हाथ देश विरोधियों के साथ है। ऐसी देश विरोधी घोषणा करने वाली पार्टी एक भी वोट पाने की हकदार नहीं है। ऐसी घोषणा से जिहादियों के चंगूल में है कांग्रेस। कांग्रेस अपराधियों को खुली छूट देकर देश में अराजकता फैलाना चाहती है, शायद इसी लिए कांग्रेस अपना घोषणापत्र में जमानत जरूरी करने की बात की है। भाजपा ने कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठे वादों का पूलिंदा बताया है। कांग्रेस के वादे देश के लिए खतरा है, कांग्रेस टूकड़े-टूगड़े गैंग के साथ है और आतंकियों की समर्थक है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के पेज 34 में कानून नियम और विनियमों की पुन: परख में दर्ज पाइंट 03 भारतीय दंड़ संहिता की धार 124 ए (जो की देश द्रोह के अपराध को परिभाषित करती है। )को कांग्रेस द्वारा समाप्त करने के वादे के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *