कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को भेजा आईना

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर कांग्रेस महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को भेजा है आईना ।शैलेश नितिन ने कहा कि विक्रम उसेंडी जी सप्रेम अभिवादन , कहते है दर्पण झूठ नहीं बोलता। मैं आपको यह आईना भी इसलिए भेज रहा हूं ताकि उसमे आप भारतीय जनता पार्टी की हकीकत को देख सके। चाल, चरित्र और चेहरा कैसे बदला है? पिछले पंद्रह सालो में भाजपा के माथे में लगे कुशासन और भ्रष्टाचार के कलंक के टीके को देख कर कुछ आत्मग्लानि महसूस कर सके। हालांकि मेरी यह सदिच्छा है लेकिन भाजपा जिस आत्ममुग्धता के अतिरेक में जी रही है मझे और छत्तीसगढ़ के लोगो को नही लगता कि आप इस आईने के समाने खड़े हो कर आत्म अवलोकन करने का साहस दिखाएंगे यदि साहस दिखा भी दिया तो इस बात की गुंजाइश भी कम ही लगती है आप इसकी सार्वजनिक स्वीकारोक्ति करेगे। फिर भी इस प्रदेश और देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मुझे आपको आईना देखने की सलाह देनी चाहिए क्योंकि यह मेरा कर्तव्य है और समूचे प्रदेशवासियों के समान मेरा क्रोध भी जिसने 15 वर्षों तक आपकी सरकार के कुशासन को भोगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *