रायपुर : राजधानी रायपुर में गुंडा-बदमाशो का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है. मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमल विहार का है जंहा ओवरब्रिज में 15 जून की रात लगभग 11.30 बजे शशांक सिंह बैस अपने ससुराल से अपने निवास स्थान वेदांता सिटी कांदुल की ओर निकला था. इसी दौरान कमल विहार रोड शिव मंदिर तालाब के आगे कार को रोड में किनारे खड़े कर पेशाब करने के लिए कार से जैसे ही उतरा था. कि अचानक पीछे से दो वाहनों से तीन अज्ञात लड़के हाथों मेें हथियार लेकर शशांक के पास आये और हाथापाई करते हुए शशांक को घेरकर जेब से मोबाईल निकालने लगे और पैसे छिनने लगे. प्राथी शशांक द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवको ने शशांक को चारों ओर से घेरकर चाकू, डंडे एवं रॉड से ताबड़तोड हमला किया. और कार के अन्दर रखे ऑफिस के बैग जिसमें जरूरी दस्तावेज और कुछ नगदी थे वे सब लूटकर फरार हो गये. वही मामले इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए पुरानी बस्ती CSP राजेश चौधरी ने बताया की प्राथी शशांक सिंह अपने कार लालपुर जा रहा था. पेशाब करने रुका था वो इतने में 3 लड़के आए और शशांक के साथ मारपीट की और मोबाइल,नगदी 10,000 रूपए छीन कर ले गए है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।