चित्रा पटेल : रायपुर : जशपुर जिले के पथलगांव में आज सुबह तड़के में 4 बजे टिहली सराई दीवानपुर में कुछ लोग इस्तर त्योहार मनाने के लिए अवैध रूप से गोवनसी पशु का वध करने की योजना बना रहे थे। जिसकी सूचना मुखबिर के माध्यम से मिलने पर थाना प्रभारी संत लाल आयाम एस आई भास्कर शर्मा , ए एस आई केके साहू , आरक्षक राजेंद्र रात्रे , आरक्षक संजू गोतम , आरक्षक नसीर उद्दीन खान सहित घेरा बन्दी करके रेड कर छापे मार कार्यवाही की और मोके पर आरोपी निरीप लाल मेहर , मेहर साय , युगल , राजू एक्का , हृदय , जगत राम सहित इन 6 आरोपियों ने गाय मांस बिक्री करने के लिए 2 गाय की वध किया गया। आरोपिियों को पुलिस हिरासत में लेकर अपराध क्रमांक 55/20 धारा 429 , 120 आईपीसी , छत्तीसगढ़ रा. क्र. प. परि अधि 2004 के तहत कारवाही जी गई।