राहुल साहू रेस्क्यू में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संवेदनशीलता पर NSUI ने जताया आभार

Uncategorized

रायपुर। जांजगीर चांपा के राहुल साहू को बोरवेल से निकालने के लिए जिस तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशासनिक अमले के साथ मिलकर प्रयास किए इसकी चर्चा न केवल प्रदेश बल्कि देश भर में हो रही है । सवेंदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का NSUI ने आभार व्यक्त किया है । NSUI ने सुभाष स्टेडियम में 32/20 फिट का रंगोली बनाई । Nsui के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने बताया कि जिस प्रकार से दिल्ली में रहते हुए भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल साहू के रेस्क्यू को लेकर पूरी तरह से सजग रहे वह कोई परिवार का सदस्य ही करता है, रेस्क्यू के लिए न केवल छत्तीसगढ़ की पूरी सुविधाएं दी गई बल्कि अन्य राज्यों के विशेषज्ञों से भी मदद ली गई । उनकी सजगता उनकी सरलता यह बताता है कि वे कितने संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं । उनके लिए छत्तीसगढ़ का हर एक परिवार उनका अपना ही परिवार है । आज हमने रंगोली के माध्यम से उनका आभार व्यक्त किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *