भाजपा के झूठ और प्रपंच को बेनकाब करने आगे आएं कांग्रेस कार्यकर्ता

Uncategorized

रायपुर। उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय के आधार पर कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने व कांग्रेस सरकार की नीति व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा नव संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, भाजपा के झूठ प्रपंच को बेनकाब करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं अभी से जुट जाएं। विधानसभा व लोकसभा में कांग्रेस की सरकार लाने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष उधोराम वर्मा व रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र साहू द्वारा नव संकल्प शिविर का आयोजन कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अभनपुर धनेन्द्र साहू ने कहा, हमें गर्व होना चाहिए कि हम ऐसे कांग्रेस परिवार के सदस्य हैं, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। देश की आजादी से लेकर देश के विकास में अपना योगदान दिया। आज भाजपा सरकार देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छवि को खराब करने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का इस्तेमाल कर रही है। उससे सचेत रहने की नसीहत दी। वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा, आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपने साथ जोड़कर अपने संगठन को मजबूत करें। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचा कर उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में बताएं। विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से तैयारी कर फिर से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने के मुहिम में जुट जाएं। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, मंत्री डॉ. शिव डहरिया, विधायक अनिता शर्मा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने संबोधित किया।
पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ें
नव संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि पदयात्रा के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक, एवं विभिन्न समितियों को पार्टी से जोड़ा दाए। वहीं पार्टी के कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाएं। ग्रामीण अध्यक्ष उधो राम वर्मा ने बताया कि सरकार के नरवा, गरवा, घुरुवा बाड़ी योजना से मिलने वाली लाभ को लेकर ग्रामीणों में के बीच जाकर बताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *