रायपुर। जोगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक डॉ. रेणु जोगी की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें श्री नारायणा अस्पताल में किया गया। हाई ब्लडप्रेशर के कारण मंगलवार की शाम को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पुत्र पूर्व विधायक अमित जोगी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।