मोटिवेशनल तनाव कम करने के लिए गुरुवार को डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस स्टाफ और आरक्षकों से चर्चा

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर मोटिवेशनल तनाव कम करने के लिए गुरुवार को डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस स्टाफ और आरक्षकों से चर्चा की। राजधानी रायपुर के पुलिस ट्रांजिट मेस में डीजीपी द्वारा मोटिवेशनल कान्फ्रेंस बुलाई गई थी। बता दें कि लगातार पुलिस विभाग में हो रही हिंसा और आत्महत्या को लेकर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की बैठक ली गई। डीजीपी ने बताया कि अब पुलिस कर्मियों के लिए कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। पुलिस कर्मियों को कोई समस्या हो तो वह अपने सीनियर से बात करें। वहां सुनवाई न हो तो डीजीपी से सीधे मिलें। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करने कहा। Know your will know your men know your community प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। जल्द ही दुर्ग और अन्य जिलों में जाकर इसी तरह कर्मियों के साथ बैठक करेंगे। पुलिस कर्मियों के बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए पहले ही कॉउंसलिंग की जा रही है। चुनाव के बाद स्पोट्र्स कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। आने वाले दिनो मे पुलिस कर्मियों के लिए कई अवार्ड शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *