बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस सरकार को हनीमून मनाना भी नहीं आता…

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई बड़े आरोप लगाए है। इसके साथ ही बृजमोहन ने एक बड़ा बयान दिया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस को हनीमून मनाना भी नहीं आता। बता दें, बृजमोहन अग्रवाल ने आज अपने निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इस दौरान उन्होंने कई सारे मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कई बड़े आरोप भी लगाए।

बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमने 2 साल यह सरकार को छूट दी थी कि वह हनीमून बना ले. परंतु हमको लगता है कि उनको हनीमून मनाना भी नहीं आता। कोई सरकार 2 साल में ही…. जिस सरकार का पानी उतर जाए। जिस सरकार के विरोध में कर्मचारी संगठन, सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरे और सरकार को उसको दबाने के लिए गैरकानूनी, तानाशाही पूर्ण और आपातकालीन आदेश जारी करना पड़े। यही हमारी सफलता है कि अब जनता सड़कों पर उतर आई है और कांग्रेस की सरकार से हम तो चाहेंगे कि वो यही करती रहे प्रशासन का उपयोग कर कर।

इसके साथ ही बृजमोहन अग्रवाल ने बयान देते हुए कहा कि बार-बार यह कहते हैं कि बीजेपी शासन में भी आदेश जारी हुआ था मैं तो दावे के साथ कहना चाहता हूं कि 15 साल में ऐसा कोई आदेश जारी हुआ है तो वो प्रेस के सामने लाएं, जनता के सामने लाएं। अलग-अलग समय पर अलग-अलग आंदोलनों के लिए आदेश जारी हुए हैं तो कानून व्यवस्था की दृष्टि से जारी हुए हैं। ऐसा कोई स्थाई आदेश इस प्रकार का छत्तीसगढ़ में पिछले 22 सालों में जारी नहीं हुआ जो 23 साल में कांग्रेस की सरकार ने जारी किया है। और यह जो आदेश है ये पूरी तरह अपने विरोध को लोकतांत्रिक आंदोलनों को कुचलने का जो आपातकाल में कांग्रेस पार्टी ने किया था, इंदिरा जी ने किया था। वही काम भूपेश बघेल जी कर रहे हैं।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, प्रदेश में राजीव गांधी जी के नाम से अन्याय योजना चला रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *