सिंहदेव ने कहा- संकल्प शिविर के माध्यम से कांग्रेस देश हित में काम कर सके यही प्रयास

Uncategorized

रायपुर : उदयपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और उदयपुर चिंतन शिविर के लिए किसान कमेटी के सदस्य टीएस सिंहदेव ने कहा कि नव संकल्प शिविर नाम अपने आप में ही संदेश दे रहा है कि नयापन आए। नव संकल्प एक विचारधारा है, नए विचारों का भी समावेश हो, नई दिशा मिले। देशहित में कांग्रेस काम कर सके, यही प्रयास इस संकल्प शिविर के माध्यम से चल रहा है। फसल की मार्केटिंग को लेकर, कृषि उपज के संरक्षण को लेकर, खेत से लेकर उपभोक्ता तक जो सामग्री जाती है, वह बीच में कितनी खराब हो जाती है, जितनी खराब होती है, खरीदने वाला इतने कम पैसे किसान को देता है, यह किसानों से जुड़ी कमेटी का विषय रहेगा।
नव संकल्प शिविर, उदयपुर में कृषक और कृषि से जुड़े विषय पर टीएस सिंहदेव ने प्रदेश की योजनाएं बताईं। उन्होंने जन घोषणापत्र के अनुरूप राजीव गांधी किसान न्याय योजना से न्यूनतम समर्थन मूल्य और राजीव गांधी भूमिहीन किसान न्याय योजना पर विस्तृत संबोधन दिया। धान खरीदी में केंद्र की भाजपा सरकार की नीति एवं छत्तीसगढ़ के साथ पक्षपात का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, जमीन से उपजने वाली फसल के अलावा क्या विकल्प किसानों को दिया जा सकता है, इस संदर्भ में भी संकल्प शिविर में चर्चा होगी। किसानों के रोजगार के संदर्भ में चर्चा होगी, स्थानीय रोजगार के साथ-साथ क्या विकल्प, जैसे मुर्गीपालन, बत्तख पालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकल्प किसानों तक कैसे पहुंचाया जाए, इस संदर्भ में भी चर्चा होगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य के संदर्भ में किसानों की कमेटी की चिंतन शिविर में चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *