थाना नेलसनार, छ. स. बल हेमलापारा नेलसनार, बी.डी.एस. टीम दन्तेवाड़ा एवं के रि.पु. 165वीं बटालियन की संयुक्त कार्यवाही

Uncategorized

बीजापुर : जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान दौरान दिनांक 14.05.2022 को पाण्डेमुर्गा, बोदली की ओर जिला बल बीजापुर, छ.स.बल हेमलापारा नेलसनार का बल एरिया डॉमिनेशन एवं डी-माईनिंग पर निकली थी।

एरिया डॉमिनेशन के दौरान पाण्डेमुर्गा बांगोली मोड़ के पास जंगल में सुबह लगभग 11:00 बजे माओवादियों द्वारा लगाये गये लगभग 03 कि.ग्रा. के आई.ई.डी. के ब्लास्ट होने से छ. स. बल 08वीं वाहिनी सी कंपनी नेलसनार हेमलापरा के आरक्षक क्रमांक 616 रामनाथ मौर्य के दोनों पैरों में गम्भीर चोट आई है।

घायल जवान आरक्षक क्रमांक 616 रामनाथ मीर्य को स्वास्थ्य केन्द्र नेलसनार में प्राथमिक उपचार पश्चात् जिला अस्पताल दन्तेवाड़ा रवाना किया गया जहां डॉक्टरों की सलाह से बेहतर उपचार हेतु जवान को एयरलिस्ट कर रायपुर रवाना किया गया।

घटना बाद जिला दन्तेवाड़ा एवं के.रि.पु. 165 बी.डी.एस. टीम, छ.स.बल 08वीं वाहिनी सी कम्पनी हेमलापारा नेलसनार, थाना नेलसनार (बांगापाल) के जिला बल द्वारा घटनास्थल के आसपास गहनता से डि-माईनिंग किया गया। कार्यवाही दौरान घटनास्थल से कुछ ही दूर पर लगभग 03 कि.ग्रा. का एक और आई.ई.डी. बरामद किया गया, जिसे बी. डी. एस. की टीम द्वारा मौके पर निश्चिय किया गया। माओवादियों द्वारा प्रेशर स्वीच सिस्टम का इस्तेमाल कर आई.ई.डी. लगाया गया था।

एक आई.ई.डी. के विस्फोट होने एवं जवान के घायल होने के बाद भी सुरक्षाबलों द्वारा निर्भीकतापूर्वक मुस्तैदी से माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए एक आई.ई.डी. बरामद कर निष्क्रिय करने में सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *