रायपुर : शनिवार को सांसद सुनील सोनी के घर के बाहर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा और कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश में दो दर्जन से अधिक ट्रेन रद्द किए जाने पर प्रदर्शन किए जाने को लेकर सोनी ने नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि बिना सूचना दिए मेरे निजी निवास के बाहर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मेरे घर वालों को भयभीत किया मैंने इसकी शिकायत एसपी से की है अगर सरकार के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही नहीं की जाती तो आने वाले समय में भाजपा भी सरकार के मंत्रियों के घर के बाहर प्रदर्शन करेगी।