सीएम भूपेश बघेल की बड़ी कार्यवाही…लापरवाह पटवारी को किया तत्काल निलंबित

Chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत सूरजपुर जिले के दौरे पर हैं। यहां लोगों से रिश्वत लेने वाले पटवारी को सीएम बघेल ने निलंबित करने का निर्देश दिया जिसके बाद निलंबन करने का आदेश जारी कर दिया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रघुनाथ नगर में पेड़ के नीचे अपनी चौपाल लगाई। यहां आस-पास के गांवों से हजारों लोग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि इस इलाके का पटवारी लोगों से खूब वसूली करता है। हर छोटे-मोटे काम के बदले रिश्वत मांगता है। मुख्यमंत्री ने बड़े गौर से लोगों की शिकायतों को सुना। लोगों ने नाम लेकर बताया कि पटवारी किन-किन लोगों से पैसे लिए। फौरन इसके बाद मुख्यमंत्री बोले- इस पटवारी को निलंबित करो। फैसला ऑन द स्पॉट सुनाते हुए CM के निर्देश पर पटवारी को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। इस घूसखोर पटवारी का नाम पन्नालाल सोनवानी है जो ग्राम केन्वारी में पदस्थ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *