रायपुर : किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे रायपुर एयरपोर्ट. नवा रायपुर में आज दोपहर नवा रायपुर प्रभावित किसानों के पंचायत में होंगे शामिल।टिकैत ने कहा सरकार को समाधान के लिए चिट्ठी लिखी है। सरकार ने पहले कहा था और किसान अब उसी की मांग कर रहे. किसान को जो भी मिलेगा एकबार ही मिलेगा. किसानों की मांग जायज है. हम सरकार से भी बात करेंगे. दो दिन रहेंगे तो बात करेंगे. ये नहीं कि छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली की तरह आन्दोलन हो इसलिए समाधान होना चाहिए. बलपूर्वक धरना नहीं हटाया जाना चाहिए. ताकत से नहीं बल्कि बातचीत से समाधान होना चाहिए।
संयुक्त किसान मोर्चा के चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा-
संयुक्त मोर्चा कोई चुनाव नहीं लड़ेगा. कोई अकेला लड़े वो अलग बात है।