मुख्यमंत्री ने कहा-भाजपा के दिल और दिमाग में केवल हिंसा और घृणा… कांग्रेस कभी रौंदने की बात नहीं करती दिलों को जोड़ती है

Uncategorized

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के बयान मतदान के दिन खैरागढ़ की जनता अपनी उंगलियों से बुलडोजर ऑन कर 16 अप्रैल कांग्रेस सरकार का अहंकार इससे कुचलने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, बुलडोजर सब कुछ तहस नहस कर देता है, यह लोग उसी प्रवृत्ति के हैं. उनकी मानसिकता और सोच ऐसी रही है। भाजपा के दिल और दिमाग में केवल हिंसा और घृणा है। उन्होंने कहा, खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। उन्हें सरकार की योजनाओं, कार्यकर्ताओं की मेहनत और खैरागढ़ की जनता पर विश्वास है कि उनका कांग्रेस को पूरा समर्थन मिलेगा और कांग्रेस की चुनाव में जीत होगी।
पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि खैरागढ़ उप चुनाव का प्रचार प्रसार आज शाम 5 बजे से थम जाएगा। मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ की सभी मतदाताओं को अपील करते हुए कहा सभी मतदान करें और प्रत्येक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करें मतदान केंद्र पहुंचे। हमारे सरकार ने जो काम किया है, वह सबके सामने और हमारे प्रत्याशी को भारी वोट से जीताएं। उन्होंने भाजपा के छत्तीसगढ़ में बुलडोजर ऑन करने के बयान को लेकर कहा कि उनको सपने में केवल बुलडोजर दिखता है। उनके दिल दिमाग में केवल हिंसा और घृणा है। बुलडोजर रौंदने और दहशत फैलाने का प्रतीक है। ये लोग उसी प्रवृत्ति के लोग है उनकी मानसिकता वहीं है सोंच वहीं है। कांग्रेस कभी रौंदने की बात नहीं करती दिलों को जोड़ने की बात करती है। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि खैरागढ़ की जनता अपना बुलडोजर चलाएगी और कांग्रेस को साफ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *