मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पर जमकर साधा निशाना..कहा हमारा प्रदेशअन्नादातों का है प्रदेश है…

Uncategorized

रायपुर :  जैसे जैसे खैरागढ़ उपचुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे वैसे  आरोप प्रत्यारोप का दौर बढ़ते जा रहा है,कांग्रेस से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं कमान संभाल रखे हैं और बीजेपी की बात करें तो प्रदेश के तमाम नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते भी कांग्रेस को टक्कर देने में लगे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। धान खरीदी के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस उसे 2500 से 2800 रुपए कर रही है। पहले तो रुपए केंद्र ने भेजे हैं, उसका सही इस्तेमाल करे। कहा कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस दिवालिया करने पर आमादा है। राज्य पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। फिलहाल धान बोनस पर दिए उनके बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने भी इस पर पलटवार किया है और केंद्रीय मंत्री पटेल की पुतला भी फूंका गया है।

.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज खैरागढ़ विधानसभा रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पर जमकर निशाना साधा, कहा दिवालिया उनके प्रदेश में हो रहा है।आंकड़ा देखें उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ का। हमारे यहां 22% है और उनके यहां यू पी में सीमा से बाहर है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ में किसानों की ऋण माफी हो गया, ₹2500 की धान खरीदी कर रहे है। हमने विधानसभा में भी हमने कहा था यदि किसानों के कर्ज माफी करना पड़े तो पीछे नहीं हटे।  कोदो कुटकी रागी, खरीदे तेंदूपत्ता खरीदी कर रहे हैं और हम किसान के सर पर कोई कर्ज का बोझ नहीं रखना चाहते हैं। यह अन्ना दाताओं का प्रदेश है।

सीएम भूपेश बघेल बीजेपी पर  किसानों का वादाखिफाई का आरोप लगाते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी लगातार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है।  तीन काले कानून लाए थे फिर वापस करने की बात कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी है । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पहले चुनाव के समय बोनस देते थे और उसके बाद वह मुकर जाते थे।

भाजपा सत्ता के 15 साल और कांग्रेस सरकार की साढ़े तीन साल की तुलना सीएम ने की 

सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सत्ता के 15साल और काग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल की तुलना करते हुए कहा कोरोना काल में विपरीत परिस्थिति में भी किसानों को राजीव गांधी किसान योजना का लाभ मिल रहा है और समर्थन मूल्य में खरीदी भी कर रहे हैं और 9000 प्रति एकड़ है वह आगे भी जारी रहेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर कसा तंज कहा  उनको इतनी चिंता थी तो उनके 15 साल के कार्यकाल में क्यो नही बनाया मकान । बजट में 800 करोड़ों रुपया शामिल कर लिया गया है तो फिर इस पर बोलने का औचित्य रहता नहीं।
हम तो घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

खैरागढ़ को जिला बनाने को लेकर कहा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा भारतीय जनता पार्टी जिला बनाने को लेकर विरोध कर रहे हैं । तहसील बनाने की बात थी उसमें विरोध कर रहे थे, लगातार खैरागढ़ के विकास कार्यों को विरोध करते रहे और उन्होंने दिवालिया कर दिया बोलते हैं। भाजपा नेता प्रहलाद सिंह पटेल अपने प्रदेश की आंकड़ा देखें सीमा से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *