आरक्षक ने थाना परिसर में खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार.गिरौदपुरी थाने मे पदस्थ आरक्षक ने थाना परिसर में ही खुद को आग लगा ली. ये घटना बीती रात की है.आरक्षक का नाम यज्ञ साहू बताया जा रहा है.जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है।आरक्षक को बचाते समय एक आरक्षक भी झुलसा है।

आरक्षक ने किस वजह से आग लगाई है इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. आराक्षक का इस तरह से आत्महत्य़ा का प्रयास करना कई तरह के प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहा है।

मामला बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी थाने का है जहां पर यज्ञ साहू नाम के आरक्षक ने थाना परिसर में ही आत्मदाह करने की कोशिश की मौके पर पुलिस कर्मचारियों ने आरक्षक को बचाने की कोशिश की जिसमें एक आरक्षक भी आग में झुलस गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *