खैरागढ़ की बात केवल हमारे साथ : जंघेल

Chhattisgarh

रायपुर : भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने कई गांव में जाकर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ की विकास की बात केवल भाजपा ही कर सकती है कुछ लोगों ने केवल सियासी लाभ के लिए चुनाव से पूर्व जिला बनाने का वादा पहले भी किया गया था और एक बार फिर से भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ वासियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल खैरागढ़ के सोनभट्टा, मुड़भादुर, अवेली, सलोनी, रंगकठेरा, केकराजबोड़, पवनतरा, जालबन्धा, भोथी, शेरगढ़, बफड़ा, मरौदा, बिडौरी, धनगांव, राहुद, बिजलदेही के ग्रामीणों से संपर्क कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *