आरंग/ 07 मार्च 2022/ नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया की अनुशंसा पर नवा रायपुर के ग्राम पंचायत कुहेरा में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला एव पंचायत भवन में 17 लाख 31 हजार रुपये की सीसी रोड़ की स्वीकृति मिली है। उक्त सीसी रोड़ निर्माण कार्य का आज भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्यातिथि कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग व माखन कुर्रे जिला पंचायत सदस्य रायपुर थे। ग्राम में हो रहे विकास कार्यो के लिए ग्रामवासियों ने मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जोन अध्यक्ष जोइधा राम साहू ,युवा कांग्रेस आरंग विधानसभा अध्यक्ष शुभांषु साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि टीकाराम पटेल,ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि धनेश्वर बंजारे,जनपद सदस्य प्रतिनिधि विकाश टंडन, प्रेम कोसले,अजित कोसले,जोगेन्दर टंडन सोनू साहू,लक्की राज साहू, एव ग्राम पंचायत के उपसरपंच एव समस्त पंचगण उपस्थित थे उपस्थित थे।