रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में प्रवक्ताओं की नई फोज तैयार की गई है जिनका चयन यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रदेश और फिर राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता के बाद किया गया है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने बताया की छत्तीसगढ़ में प्रदेश के हर जिले से आए प्रतिभागियों में से चयनित किए गए थे जिसके बाद उनमें से श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इनमें आशीष चौबे, विष्णु देव सिंह, अर्जुन अमित श्रीवास्तव, निखत प्रवीण,एनी पीटर, आरती यादव, रमीज राजा, सत्य प्रकाश, शुभम दुबे, पखर सोनी, नरेंद्र वर्मा सार्थक शर्मा, सलमान नवाब सहित अन्य लोग शामिल हैं।