मनोहर परिकर के निधन पर अजीत जोगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है  : संजीव अग्रवाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रवक्ता व मीडिया समन्वयक संजीव अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बड़े ही भारी मन से कहा कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर जेसीसी (जे) के संस्थापक अध्यक्ष अजीत जोगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उनकी पार्टी की ओर से भी गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।

संजीव अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय मनोहर परिकर एक निहायत ही सज्जन व्यक्ति थे और वे कुशल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कृपा करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। संजीव अग्रवाल ने कहा कि मनोहर परिकर के देहांत से भारतीय राजनीति को एक बड़ी क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *