10 लाख लागत से सी सी रोड निर्माण का जनपद अध्यक्ष ने भूमिपूजन किया

Uncategorized

आरंग _ग्राम पंचायत परसदा के ग्रामीणो की मांग पर कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया के अनुशासा पर ग्राम पंचायत परसदा चकवे में 10 लाख रु की लागत से ग्राम के मुख्य गली घासी दास चौक से शिव मंदिर तक 5 लाख रु और उचित मूल्य दुकान से रंग मंच तक 5 लाख की लागत सी सी रोड निर्माण का भूमि पूजन खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग के हाथों संमपन्न हुआ।

कई सालो से ग्राम पंचायत परसदा के ग्रामीण गाव के गलियों मे कीचड़ से परेशान थे।

जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने कहा कि ग्राम परसाद नये पंचायत के रूप अस्तित्व में आये है, और यह विकास कार्य एक के बाद एक सौगात के रूप मिलना, क्षेत्र वासियों बड़ी खुशखबरी है, बरसात के दिनों में ग्रामीणों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, अब गाव मे सी सी रोड निर्माण होने से ग्राम के वार्ड 1 से लेकर 6 वार्ड तक के निवासी को पक्की सड़क बनने से आवागमन में सुविधा होगी।

वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खिलेश देवांगन-अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग , दुर्गा राय जिला पंचायत सदस्य रायपुर, प्रीति चंद्र शेखर साहू जनपद सदस्य, कोमल साहू-अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस आरंग, भगवती धुरधर-जोन अध्यक्ष,राजेश धुरधर महामंत्री ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर, दुर्गेश साहू-सरपंच ग्राम भैंसा, कोमल साहू-सरपंच ग्राम पंचायत परसदा, उप सरपंच श्याम लाल, पारस साहू-अध्यक्ष ग्राम सभा ,नसीब, सूरज यादव, डोमनटिका राम, पारस राम साहू पंच , रेखू राम साहू समेत गाव मे बड़ी संख्या में लोग मौ जू द रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *