रायपुर : शराब बंदी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत जारी है, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस सरकार को दी नसीहत कहा कांग्रेस नेताओं को और मुख्यमंत्री को सलाह दे रहा हूं कि अगर शराबबंदी करना है , घोषणा करनी है तो आज अच्छा समय है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है , आए दिन अपराध हो रहे हैं हत्या हो रही है,इसका करण नशा शराब है। नशे के कारण अपराध बड़ रही है। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने यह भी कहा की हाल ही में मैंने कुम्हारी पाटन विधानसभा क्षेत्र दुर्ग जिले हुई सामूहिक हत्या एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध रूप से हत्या हुई थी उस जगह पर में गया और लोगों से गांव वालों से मुलाकात किया ग्राम वासियों ने बताया कि यहां नशा फूल फल रहा है जिसके चलते अपराध हो रहे हैं।