राज्यपाल सुश्री उइके ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल से भोपाल में भेंट की

Chhattisgarh

रायपुर, 05 फरवरी, 2022 को राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भोपाल प्रवास के दौरान आज मध्य प्रदेश के राज्यपाल  मंगू भाई पटेल से राजभवन मध्य प्रदेश में भेंट की । इस दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ज्वलंत विषयों पर चर्चा की गई। दोनों ने अपने-अपने प्रदेश के आदिवासियों के हितों के संबंध में भी चर्चा की और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विचार -विमर्श किया। दोनों राज्यपालों ने एक दूसरे को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *