साईंस कॉलेज मैदान में चल रही विकास प्रदर्शनी में 5 एवं 6 फरवरी को होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Chhattisgarh

रायपुर, 04 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी के प्रति जनता के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देशानुसार इसके आयोजन की अवधि को बढ़ाकर 6 फरवरी तक कर दिया गया है। साईंस कॉलेज में चल रही विकास प्रदर्शनी में संस्कृति विभाग द्वारा 5 एवं 6 फरवरी को शाम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। विकास प्रदर्शनी देखने हजारों की संख्या में रोजाना आ रहे लोगों को 5 एवं 6 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने और सुनने को मिलेगा। दोनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 6.30 बजे से शुरू होंगे और रात्रि 9.30 बजे तक चलेंगे।

संस्कृति विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को संध्या 6.30 बजे से जाकिर हुसैन कोरबा द्वारा आरकेस्ट्रा की प्रस्तुति दी जाएंगी। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से राजेश साहू राजनांदगांव के निर्देशन में लोक प्रयाग लोकमंच द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी तरह 6 फरवरी को घनश्याम महानंद रायपुर के निर्देशन में फोक फ्यूजन बैंड की प्रस्तुति के बाद किशोर साहू के निर्देशन में कारी बदरिया लोकमंच गुरुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *