राहुल के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारी पर कांग्रेस कार्यकारिणी की 1 फरवरी को बैठक

Chhattisgarh

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में उनके दौरे के संबंध में संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। श्री गांधी लंबे समय के बाद छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को ऐतिहासिक बनाने साईस कॉलेज मैदान में प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस मोहन मरकाम एवं एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव 1 फरवरी मंगलवार को दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्षों एवं मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। बैठक में सभी पदाधिकारियों को राहुल गांधी के दौरे के संबंध में जानकारी दी जाएगी। राहुल गांधी पिछले एक साल से छत्तीसगढ़ के दौरे पर नहीं आए है। दौरे के दौरान राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ किया जाएगा। योजना के तहत लाभांवित होने वाले कुछ किसानों को साईंस कॉलेज मैदान के मंच में उनके द्वारा इसका प्रमाण पत्र भी सौंपे जाने की संभावना है।
जिला अध्यक्षों को सौपी जाएगी जिम्मेदारी
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को अपने जिलों कार्यकर्ताआें को कार्यक्रम में लाने की जिम्मेदारी सौपी जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके साथ समन्चय बनाकर इंतजाम करने का कार्य भी सौपा जाने की संभावना है। बताया जाता है कि सभी जिलों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने की तैयारी के संबंध में चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *