तीसरी बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का पुलिस महानिरीक्षक द्वारा किया गया वार्षिक निरीक्षण

Chhattisgarh

रायपुर : आज दिनांक 28-01-2022 को आर पी साय आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक छ स बल द्वारा वाहिनी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमे अरविंद कुमार कूजूर आईपीएस सेनानी, वर्षा मिश्रा उपसेनानी, अनामिका जैन, संजय दीवान, विजय कुमार तिर्की सहायक सेनानी, उमाशंकर द्विवेदी, प्रेम लाल अहिरवार कंपनी कमांडर, चंद्रशेखर तिवारी सूबेदार एवं नीरज पारा प्लाटून कमांडर सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान जवानों का परेड, किट परेड लिया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया। साथ ही परिवहन शाखा, वाहिनी कार्यालय, चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जवानों द्वारा किए गए गुजारिश का त्वरित निराकरण करते हुए अरविंद कुमार कुजूर आईपीएस सेनानी द्वारा वाहनी में किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई। निरीक्षण को यादगार बनाने के लिए  अरविंद कुमार कुजूर आईपीएस सेनानी द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक एवं वाहनी के अधिकारियों व जवानों द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *