रायपुर : वायरल वीडियो विवाद के संबंध में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने आज राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने कहा कि आरंग के ग्राम जरौद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई घटना को लेकर मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि यह वीडियाे 9 तारीख का है। इसे लेकर अब 15 दिन बाद वायरल कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस भवन में वे संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा किवहां पर कुछ भाजपा समर्थित लोगों ने नशे की हालत में माहौल खराब करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों के द्वारा पानी और कुछ मांगों को लेकर हुटिंग करने का प्रयास किया गया। उन्हें भाषण के दौरान ही मैने बताया। मामले को लेकर भाजपा के लोग शामिल है। पूरा मामला प्रायोजित है इस तरह की घटना नहीं हुई है।
मंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शेयर किए हैं उस वीडियो में नहीं हूं मैं जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हूं और इस प्रकार की हरकत करने वालों को रोकता हूं । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में मुद्दा विहीन हो चुकी है, मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रही है इसे झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर राजनीति कर रही।