माओवादी विरोधी अभियान के तहत् माटवाड़ा- बेलचर मार्ग से 05 किग्रा का आई0ई0डी बरामद्

Chhattisgarh

बीजापुर : जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 14-01-2022 को डीआरजी की टीम हिंगुम, कोटमेटा, झारामोंगिया की ओर निकली थी ।

अभियान के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा वापसी के समय माटवाड़ा – बेचलर मार्ग पर रोड के किनारे तार दिखने पर मौके से सतर्कता पूर्वक सर्च किया गया । सर्च कार्यवाही में माओवादियों द्वारा पुलिस बल को क्षति पहुचाने की नीयत से मार्ग पर प्रेशर कुकर में आई0ई0डी लगाया गया था । डीआरजी की टीम की सक्रियता से माओवादियों द्वारा लगाये गये आई0ई0डी0 को मौके से बरामद कर सुरक्षित निष्क्रिय किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *