कोरोना संक्रमण: महानदी एवं इंद्रावती भवन में बाहरी लोगों के प्रवेश पर मंगलवार से रोक मंत्रालय-विभागों में अब एक तिहाई उपस्थिति में काम

Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरण के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण के लिए 11 जनवरी से रायपुर मंत्रालय महानदी भवन और विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मचारियों को प्रतिदिन बुलाया जाएगा। इसके लिए विभागों द्वारा रोस्टर बनाते हुए डियूटी लगायी जाएगी। कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी एवं उनसे वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा फेस मास्क अनिवार्य रूप उपयोग किए जाएंगे। वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी को सार्वजनिक बसों के स्थान पर निजी अथवा विभागीय वहनों के उपयोग को प्राथमिकता देने कहा गया है। मंत्रालय में सेवानिवृत्ति के बाद काम करने वाले कर्मियों ने रोस्टर के अनुसार कर्मियों को काम पर आने की मांग की थी। सेवानिवृत्त कर्मियों ने कहा कोरोना संक्रमण को देखते हुए कर्मियों को कम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *