कितना भी बड़ा नेता हो बख्शा नहीं जाएगा : पी एल पुनिया

Chhattisgarh

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक में कोरिया के बैंकुठपुर और शिवपुरचरचा में हुई क्रास वोटिंग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीसीसी से कार्रवाई की आपेक्षा की। जिन्होंने कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत किया उसको पानी में डुबाने का काम हुआ। बैठक में यह कहा गया कि मामले में समिति की रिपोर्ट आने के बाद कितना भी बड़ा नेता हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जिन्होंने कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत किया उसको पानी में डुबाने का काम हुआ, इस पर कार्रवाई और अनुशासन का डंडा चलना चाहिये। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने साफ कहा समिति बना दी गई है, जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।

राजीवभवन में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 15 निगमों में चुनाव और उपचुनाव में भारी सफलता मिली। इसके लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और श्री पुनिया को बधाई, सबने मिलकर काम किया। हम सब सफल हुये। दो जगह जामुल, खैरागढ़ में हम सफलता नहीं हुये। भिलाई चरोदा में पहली बार कांग्रेस का महापौर सभापति बना उसके लिये बधाई। कोरिया में दिक्कतों के बाद हम जीतकर आये प्रेमनगर जीत कर आये, सुरजपुर जिला वहां के विधायक को बधाई। कोरिया कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत किया उसको पानी में डुबाने का काम हुआ। इसमें कार्रवाई होना चाहिये अनुशासन का डंडा चलना चाहिये।
पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा होगी-पुनिया
बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा, प्रदेश कार्यकारणी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कमेटी है। सभी वरिष्ठ नेताओं को एकत्रित कर बूथ गठन कर उत्सव मनाया था। आगे भी उसी उत्साह से बूथ कमेटी का गठन करना है। जहां पर बूथ कमेटियों ने अच्छा काम नहीं किया गया उसको सुधारना होगा। जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों के कामों की समीक्षा प्रदेश कांग्रेस कमेटी करें। जहां परिवर्तन की आवश्यकता हो वहां परिवर्तन किया जाये। सरकार के काम जनता तक पहुंचाने के लिये पदाधिकारियों ने क्या किया इसकी भी समीक्षा की संगठन में की जाएगी। जिले के संगठन प्रभारी महिने में कम से कम दो बार जरूर जाये।
योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं-मरकाम
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, हम आने वाले कार्यक्रम का लक्ष्य निर्धारित करेंगे। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना। संगठन की मजबूती सरकार की योजना दो ऐसे हथियार है जो हमें जनता के और करीब ले जायेंगे। इन्हीं के बदौलत हमने नगरीय निकाय चुनाव में जनता का विश्वास जीता है।
सदस्यता अभियान से मंत्री, विधायक और निगम मंडल अध्यक्ष जुड़े
बैठक में सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों और जिला प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में बूथ कमेटियों सदस्यता अभियान, भवन निर्माण के संबंध में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तृत किया। बूथ कमेटी गठन के प्रभारी विनोद वर्मा ने गठन की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत किया। आने वाले 21 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती तक राजीव भवन तैयार हो। सरगुजा, रायपुर, राजनांदगांव बड़ा आयोजन कर सदस्यता अभियान चलाया गया। मंत्री, वरिष्ठ विधायको, निगम मंडल के पदाधिकारियों को बुलाओ कार्यक्रम करना चाहिए। अभियान चलेगा तब कार्यक्रम चलेगा, इसका प्रचार हो सारे प्रभारियो का दौरा होना चाहिये, लोग आपके कार्यक्रमों से जुड़ेगे कार्यक्रमों का प्रचार करेंगे तब लोग जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *