रायपुर। रिंगरोड कुशालपुर में अज्ञात हमलावर रेत ठेकेदार के निवास के सामने गोली चलाकर फरार हो गए जिसमे ठेकेदार के दोनों पुत्रों को चोटें आई है। कुशालपुर निवासी प्रार्थी संजय शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह मेरे दोनों बेटे घर के बाहर दरवाजे के पास ही थे उसी समय दो लोगो ने फायरिंग की जिससे मेरे दोनों बेटे प्रखर व प्रवेश शर्मा को हाथ व कमर में मामूली चोटें आई है।
रायपुर में फिर दिनदहाड़े गोली चलने की खबर अपराधियो के बढ़े हौसले का प्रमाण है जो राजधानी में 27 दिसंबर की घटना से प्रतीत हो रहा है। खबर मिलने तक प्रार्थी द्वारा पुलिस थाने में शिकायत करने पहुचने की सूचना है।