बोलेरो वाहन में रखें 80 किलोग्राम गांजा को वाहन सहित लावारिस हालत में किया गया जप्त

Chhattisgarh

रायपुर : रायपुर पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध चलाई जा रही है अभियान।

आज दिनांक 24.12.21 को थाना डी.डी.नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित सरोना ओवर ब्रिज रिंग रोड नबंर 01 पास सिल्वर कलर की बोलेरो वाहन क्रमांक ओ डी/26/8444 लावारिस हालत में खडी है तथा वाहन के अंदर पीछे की ओर प्लास्टिक के बोरियांे मंे कुछ सामान भरा हुआ है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी डी.डी.नगर के नेतृत्व में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर खड़ी बोलेरा वाहन को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान वाहन के अंदर बोरियों में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम द्वारा वाहन के अंदर अलग – अलग बोरियों में रखें कुल 80 किलोग्राम गांजा एवं गांजा परिवहन हेतु उपयोग किये गये बोलेरो वाहन क्रमांक ओ डी/26/8444 कीमती लगभग 8,00,000/- रूपये को लावारिस हालत में जप्त किया जाकर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 537/21 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। टीम द्वारा वाहन के पंजीयन नंबर एवं अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *