छत्तीसगढ़ : रायपुर 08 मार्च 2019 विश्व महिला दिवस के अवसर पर पश्चिम विधानसभा में महिला दिवस के अवसर पर पोषण पखवाड़ा के अन्तर्गत पोषण मेला का आयोजन किया गया इस आयोजन में पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित हुए पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने महिला दिवस के अवसर पर इस पोषण पखवाड़े की आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यही वह महिलाये जो इस तरह अपने कार्य को लगन के साथ करती है इस कारण महिलाओ का सम्मान लगातार होना चाहिए राज्य के तरक्की में महिलाओं का विशेष योगदान है इसके साथ ही महिला दिवस का कार्यक्रम विभिन्न जगह पर मनाया गया जिसमें विधायक विकास उपाध्याय उपस्थित हुए महिला दिवस के इस सम्मान कार्यक्रम में गुढ़ियारी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष सोमेन चटर्जी द्वारा महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम गुढ़ियारी में आयोजित किया जिसमें सामाजिक एवं राजनीतिक महिलाओ का सम्मान विधायक विकास उपाध्याय, गुढ़ियारी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष सोमेन चटर्जी, जोन अध्यक्ष सोमन ठाकुर,पार्षद रामदास कुर्रे द्वारा सम्मानित महिलाओ का सम्मान किया गया विधायक विकास उपाध्याय ने महिलाओ के सम्मान में नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व महिला दिवस मनाया जारहा है महिला दिवस एक दिन का नही अपितु बारह माह 365 दिन लगतार है महिलाये लगातार बिना रुके निशर्त अपने कार्य को करती रहती है इसलिये नारी को शक्ति का रूप कहा जाता है जिस घर मे जिस स्थान में महिलाओं का सम्मान होता है वहा साक्षात भगवान का वास होता है महिला दिवस के कार्यक्रम विकास नगर,मंगल बाजार,गुढ़ियारी, अनुपम गार्डन,डीडी नगर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न वार्डो में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम रखा गया जिसमें विधायक विकास उपाध्याय उपस्थित हुए।