जोन 8 कमिष्नर अरुण ने वार्ड 69 में स्थित डेयरी में गंदगी मिलने पर 10 हजार रू. जुर्माना किया एवं 15 दिनों में आवासीय क्षेत्र से डेयरी को बाहर ले जाने का निर्देष डेयरी संचालक को दिया

Chhattisgarh

रायपुर – आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त  प्रभात मलिक के आदेषानुसार नगर निगम जोन 8 के जोन कमिष्नर अरूण धु्रव ने जोन के तहत आने वाले माघव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा में स्थित आवासीय क्षेत्र की डेयरी में गंदगी मिलने पर संबंधित डेयरी संचालक पृथ्वी राज पाण्डेय पर 10 हजार रू. का जुर्माना करने की कडी कार्यवाही निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थल पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू की उपस्थिति में करवायी।
जोन 8 कमिष्नर धु्रव ने रायपुरा के डेयरी संचालक  पाण्डेय को अपनी डेयरी आवासीय क्षेत्र से अगले 15 दिनों के भीतर बाहर ले जाने निर्देष दिये एवं इस बाबत उन्हें नोटिस दी । 15 दिनों में स्वतः डेयरी आवासीय क्षेत्र से बाहर नहीं ले जाने पर अभियान पूर्वक डेयरी पर कार्यवाही करने की चेतावनी नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित डेयरी संचालक को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *