अवैध शराब बिक्री करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर राजधानी पुलिस ने बीती रात 6 मार्च शहर में अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 188 पाव शराब जब्त किया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने चाकू व पिस्टल लेकर आतंक फैलाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि अभियान के तहत पुरानी बस्ती पुलिस ने भाठागांव बाजार के पास अवैध शराब रखे आरोपी पवनु जोशी (50) निवासी पाखर घुघवा अमलेश्वर व मोतीराम सोनकर (45) निवासी सीतला चौक भाठागांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों के पास से 42 पाव शराब जप्त किया है। इसी तरह खमतराई पुलिस ने देवारडेरा रावाभाठा में दबिश देकर 58 पाव शराब के साथ महिला सुनीता जोगी पति सिकंदर जोगी (45) को गिरफ्तार किया है। वहीं गंज थाना पुलिस ने 30 पाव देशी शराब के साथ आरोपी रामेश्वर सिन्हा (29) निवासी दाण्डे मोहल्ला गुढ़ियारी को गिरफ्तार किया है। इसी तरह सिविल लाइन पुलिस के टीम ने 28 पाव अंग्रेजी के साथ आरोपी रवि कुमार मिश्रा (27) निवासी झण्डा चौक पण्डरी व दुर्गेश देशमुख (28) निवासी सुपेला भिलाई दुर्ग के पास से 30 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *